{"_id":"69d0178b31da2bf1170e0219","slug":"bajrangbali-is-the-confluence-of-strength-wisdom-and-humility-pawan-sharma-jind-news-c-199-1-jnd1010-151020-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्ति और ज्ञान के साथ विनम्रता का संगम हैं बजरंगबली : पवन शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्ति और ज्ञान के साथ विनम्रता का संगम हैं बजरंगबली : पवन शर्मा
विज्ञापन
03जेएनडी09: माता वैष्णवी धाम में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
जींद। माता वैष्णवी धाम में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आचार्य पवन शर्मा ने कहा कि हनुमान का जीवन दर्शन हमें सिखाता है कि बिना विनम्रता के ज्ञान अधूरा है और बिना सेवा के शक्ति विनाशकारी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में डिग्रियां तो बढ़ रही हैं लेकिन चरित्र और विनम्रता में कमी आ रही है।
आचार्य ने कहा कि असली शक्तिशाली वह नहीं जो अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर तबाही मचाए बल्कि वह है जो सामर्थ्यवान होकर भी शांत रहना और अपनी शक्ति को सेवा में लगाना जानता हो। सर्वशक्तिमान होने के बावजूद स्वयं को राम का दास कहना उनकी महानता की पराकाष्ठा है।
हनुमान जन्मोत्सव का वास्तविक अर्थ अपने भीतर के अहंकार को मिटाना और सेवा भाव को जाग्रत करना है। इस अवसर पर समाजसेवी सोमवीर पहलवान और पूर्व नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. सुदेश देवी ने सपरिवार हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया और मधुर भजनों के माध्यम से संकटमोचन का गुणगान किया। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व एसई एसपी गोयल, एडवोकेट नीरज मिगलानी, अशोक गुलाटी और आईडी शर्मा मौजूद रहे।