फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bahadurgarh got a budget of Rs 800 crore in one and a half year: June

डेढ़ साल में बहादुरगढ़ को मिला 800 करोड़ का बजट : जून

Sun, 22 Mar 2026 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh got a budget of Rs 800 crore in one and a half year: June
-फोटो 84 : विधायक राजेश जून विकास कार्यों की जानकारी देते हुए। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
बहादुरगढ़। विधानसभा सत्र से लौटने के बाद विधायक राजेश जून ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बहादुरगढ़ में विकास कार्यों को नई गति मिली है। डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र के लिए करीब 800 करोड़ रुपये के विकास कार्य मंजूर कराए गए हैं। इनमें से कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि कुछ प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम जारी है। कुछ योजनाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं। विधायक राजेश जून ने बताया कि नगर परिषद के लिए 200 करोड़ जिसमें वैध की गई 11 कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए 21.52 करोड़ रुपये, सभी वार्डो में विकास कार्यों के लिए व बरसती पानी की जलनिकासी के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत 88.95 करोड़ रुपये का बजट मिला है। वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार आईसीयू, सीटी स्कैन मशीन व कैथ लेब व प्राइमरी हेल्थ सेंटर के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट मिला है। और भी कई परियोजनाओं को बजट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed