फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Baggage of female passenger stolen in Patalkot Express

पतालकोट एक्सप्रेस में महिला यात्री का सामान चोरी

Wed, 14 Sep 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Baggage of female passenger stolen in Patalkot Express
पतालकोट एक्सप्रेस में बठिंडा से सफदरजंग दिल्ली के लिए यात्रा कर रही महिला यात्री का बैग चोरी हो गया। बैग में जेवरात, नकदी और जरूरी कागजात थे। रेलवे थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बठिंडा निवासी 70 वर्षीय जगतार कौर ने रेलवे थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पतालकोट एक्सप्रेस में बठिंडा से सफदरजंग के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच उसे नींद आ गई। उसी दौरान किसी ने उसका बैग चोरी कर लिया। बैग में दो कानों की मशीन, सोने का कड़ा, पांच हजार की नकदी, चश्मों की जोड़ी, आधार कार्ड सहित कुछ अन्य जरूरी कागजात थे। बैग गायब होने का उस समय पता चला जब वह नरवाना रेलवे जंक्शन के पास सो कर उठी। रेलवे थाना पुलिस ने जगतार कौर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed