{"_id":"577177534f1c1b775e79ad7a","slug":"baeting-police-crime-accused-blame-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटौली में पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटौली में पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई
jind
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रिटौली में झगड़े के मामले में गए पुलिस कर्मचारियों के साथ चार लोगों ने हाथापाई की। पुलिस ने चारों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गाया है।
पिल्लूखेड़ा थाने में हेड कांस्टेबल मनोज ने दी शिकायत में बताया कि रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि गांव रिटौली में झगड़ा हुआ है। सूचना पाकर जब वह पुलिस कर्मचारियों के साथ गांव रिटौली पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उनके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। बाद में इसकी सूचना पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव रिटौली निवासी सुरेंद्र उर्फ सिंद्र, सोनू, पवन, सचिन के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।