फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bad ration distributed in Anganwadi, women expressed their anger

आंगनबाड़ी में बांटा खराब राशन, महिलाओं ने जताया रोष

Mon, 13 Sep 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bad ration distributed in Anganwadi, women expressed their anger
पौली गांव में खराब राशन दिखातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Jind
गांव पौली में स्थित आंगनबाड़ी में बांटे गए राशन राशन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए महिलाओं ने रोष जताया। पौली गांव की आंगनबाड़ी में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिल्क पाउडर, गेहूं व चावल बांटा गया। महिलाओं ने कहा कि राशन की गुणवत्ता काफी खराब है और दूध के पैकेट फटे हुए हैं। इसके चलते सूखे दूध का रंग काला पड़ चुका है।
विज्ञापन

महिला अंग्रेजो, निर्मला व आरती ने कहा कि आंगनबाड़ी से खराब राशन मिला है। गेहूं और चावल में कीड़े चल रहे थे और सूखे दूध के पैकेट को चूहों ने कुतर रखा है। सभी पैकेट फटे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उनके बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विभाग की ओर से राशन समय पर नहीं दिया जा रहा है जो राशन दिया जा रहा है वह किसी भी लिहाज से खाने लायक नहीं है। ग्रामीण महिलाओं ने प्रशासन के प्रति रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन

स्कूल में बरसात का पानी भरा हुआ था। इसलिए राशन बांटने में देरी हुई है। राशन विभाग की ओर से देरी से आया था। बरसात के कारण आंगनबाड़ी वर्कर केंद्र पर नहीं जा सके, इससे मिल्क पाउडर को चूहों ने कुतर दिया। अगर गेहूं ज्यादा खराब था तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनीता, सुपरवाइजर, महिला एवं बाल विकास विभाग जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed