फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Axis Bank ATM tampered with, the thief ran away after sounding the siren

एक्सिस बैंक की एटीएम से छेड़छाड़, सायरने बजने पर भागा चोर

Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Axis Bank ATM tampered with, the thief ran away after sounding the siren
एक्सिस बैंक की एटीएम, जहां पर चोरी का प्रयास किया गया। - फोटो : Jind
हुडा ग्राउंड स्थित एक्सिस बैंक की एटीएम से रविवार रात को नकदी चोरी करने का प्रयास किाय गया। जब चोरों ने एटीएम को खोलने का प्रयास किया तो इस दौरान मुंबई स्थित कंट्रोल रूम में अलर्ट पहुंच गया और उन्होंने तुरंत ही सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो एटीएम का एक हिस्सा खुला हुआ था और वहां पर कोई भी व्यक्ति नहीं मौजूद नहीं था। रात को पुलिस ने एटीएम के शटर को बंद कर दिया और सुबह जांच के लिए बैंक पहुंची। जहां पर एटीएम के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा तो रात में करीब 11 बजे एक युवक एटीएम में रेंगकर घुसते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन

अंदर घुसते ही युवक एटीएम के दरवाजे को आसानी से खोल लेता है और चेस्ट तक पहुंचने के लिए आगे छेड़छाड़ करता है, लेकिन एटीएम में लगा सायरन बजने के चलते वह वहां से भाग जाता है। पुलिस ने अब बैंक से एटीएम की सीसीटीवी फुटेज को मांगा है, ताकि उसको माध्यम से आरोपी तक पहुंचा जा सके। एक्सिस बैंक अर्बन इस्टेट शाखा के मैनेजर रोहित ने बताया कि चोरी के प्रयास की शिकायत देने के लिए मुख्यालय से गाइडलाइन मांगी गई है। एटीएम के साथ केवल छेड़छाड़ हुई है, लेकिन चोर चेस्ट तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है तोड़फोड़
हुडा ग्राउंड स्थित एक्सिस बैंक की इसी एटीएम की दूसरी मशीन के साथ ही करीब दो माह पहले भी छेड़छाड़ हुई थी। उस समय भी मशीन को तोड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन नकदी उस समय भी बच गई थी। रात को इस एटीएम पर कोई गार्ड तैनात नहीं होता है। इसके बावजूद एटीएम को खुला रखा जाता है।

शहर में अधिकतर एटीएम में नहीं सुरक्षा गार्ड
जिले में अधिकतर एटीएम में सुरक्षा गार्ड नहीं है। हालांकि इन सभी एटीएम को शाम 8 बजे ही बंद कर दिया जाता है। इसके अलावा हुड्डा ग्राउंड स्थित कई एटीएम रात भर खोले जाते हैं। इनमें से दो चार पर ही गार्ड तैनात रहते हैं, जबकि अन्य एटीएम राम भरोसे होते हैं। जिसके चलते यहां पर चोरी का प्रयास बार-बार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed