फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Awarded for outstanding performance in the field of education and sports

शिक्षा और खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित

Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Awarded for outstanding performance in the field of education and sports
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह कॉलेज के सभागार में किया गया। इस दौरान जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं ने नृत्य व योग क्रियाओं का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने बताया कि कॉलेज की छात्राएं शिक्षा, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। सभी को सम्मानित किया गया है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ एक अन्य क्षेत्र अपनी रुचि के अनुसार जरूर चुनें। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की दो छात्राओं द्वारा जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया गया। महाविद्यालय ने इन विजेता छात्राओं को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को दस हजार रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को छह हजार रुपये नगद राशि से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छह छात्राओं को रोल ऑफ ऑनर एवं 30 छात्राओं को कॉलेज कलर से विभूषित किया गया। शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 500 रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि भविष्य में इन छात्राओं के लिए जिला स्तरीय स्टेडियम में और अच्छी सुविधाएं विधायक निधि से उपलब्ध कराई जाएगी। महाविद्यालय के लिए डी-प्लान के अंतर्गत पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. सरला चौधरी, डॉ. एसके आहूजा, डॉ. आरसी जैन एवं राजेश्वरी कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed