{"_id":"683f3e05acae51046c0e4720","slug":"attendance-stuck-in-civil-hospital-due-to-non-functioning-of-biometric-machine-jind-news-c-199-1-sroh1009-135731-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल में बायोमेट्रिक मशीन न चलने से अटकी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल में बायोमेट्रिक मशीन न चलने से अटकी हाजिरी
विज्ञापन
03जेएनडी06: नागरिक अस्पताल में हाजिरी के लिए लाइन में लगे डिप्टी सीएमओ डाॅ. रमेश पांचाल व अन्य
जींद। नागरिक अस्पताल में मंगलवार सुबह बायोमेट्रिक मशीन में तकनीकी खराबी आने के चलते कर्मियों और अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह जब कर्मचारी व अधिकारी हाजिरी लगवाने के लिए इमरजेंसी वार्ड के पास लगाई गई बायोमेट्रिक मशीन के पास पहुंचे तो मशीन नहीं चली। इसके चलते हाजिरी के लिए लंबी लाइन लग गई।
मशीन नहीं चलने के कारण अधिकारी व कर्मचारी सभी लाइनों में खड़े हो गए। मशीन की जांच करवाई तो इसमें इंटरनेट की समस्या मिली। इसे तुरंत प्रभाव से ठीक करवाया गया, जिसके बाद हाजिरी व्यवस्था सुचारू हुई। नागरिक अस्पताल में अधिकारी व कर्मचारी बायोमेट्रिक तरीके से हाजिरी लगाते हैं।
हाजिरी लगाने के लिए अस्पताल परिसर में पॉइंट निर्धारित कर आठ से दस बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई हैं, लेकिन कर्मचारियों के हिसाब से मशीनों की संख्या कम हैं। इसकी डिमांड भी स्वास्थ्य विभाग ने की है।
विज्ञापन
कर्मचारी सबसे अधिक हाजिरी इमरजेंसी के नजदीक लगाई गई बायोमेट्रिक मशीन पर लगवाते हैं। ऐसे में इस मशीन में तकनीकी खामी आ गई और हाजिरी नहीं लगी। तकनीशियन द्वारा मशीन की तकनीकी खामी ठीक किए जाने के बाद ही हाजिरी लग पाई।
बाक्स
नागरिक अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों ने कहा कि अस्पताल में कम से कम 20 बायोमेट्रिक मशीन हाजिरी के लिए लगाई जानी चाहिए, क्योंकि अस्पताल का स्टाफ बहुत बड़ा है। इसमें स्थाई कर्मचारियों के अलावा एचकेआरएनएल कर्मचारी भी शामिल हैं। तीन शिफ्टों में कर्मचारी यहां काम करते हैं। इसलिए 20 स्थानों पर मशीन लगने से कर्मचारियों को हाजिरी लगाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
बाक्स
सुबह के समय इंटरनेट स्लो होने के कारण मशीन नहीं चल पाई थी। इसके बाद बायोमेट्रिक मशीन की जांच करवाई तो नेट की खामी सामने आई। तकनीशियन को बुलाकर समस्या का समाधान करवा दिया गया है। अब मशीन ठीक से काम कर रही है।
-डॉ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।