फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attack on family sitting in the street with sharp weapon, 4 injured

Jind News: गली में बैठे परिवार पर तेजधार हथियार से हमला, 4 घायल

Mon, 15 Apr 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Attack on family sitting in the street with sharp weapon, 4 injured
जींद। बुढ़ाखेड़ा गांव में घर के सामने गली में बैठे परिवार पर गांव के ही एक परिवार के लोगों ने तेजधार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सफीदों सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी जोगिंद्र ने बताया कि 12 अप्रैल को वह अपने घर के सामने गली में अपनी मां ओमपति, बहन मीना व उसकी लड़की अश्विन के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान पशु लेकर जा रहे गांव के रहने वाले महाबीर ने उनके साथ गाली-गलौज की और अपने घर चला गया। कुछ ही देर बाद महाबीर, उसकी पत्नी सुनीता, बेटी तनुज और बेटे रवि व सौरभ लाठी-डंडे और तेजधार हथियार लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। बचाव के लिए शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर हमलावर फरार हो गए। सफीदों थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed