फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   At 8.30 pm there was rain at some places and hail at some places.

Jind News: रात साढ़े 8 बजे कही बारिश तो कहीं ओलावृष्टि हुई

Sat, 11 May 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
At 8.30 pm there was rain at some places and hail at some places.
रात साढ़े 8 बजे हुए बारिश से भीगी सड़क। संवद
जींद। जिले में रात को लगभग साढ़े आठ बजे के बाद बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश होने से मौसम सुहावना हुआ और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस समय किसान अपनी फसलों की बिजाई के लिए पानी लगा रहे हैं। बारिश होने से ज्वार की फसल को लाभ होगा तथा जो किसान सिंचाई की योजना बना रहे थे, उनके खेतों में सिंचाई हो जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह ही तेज धूप के साथ गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी थी। दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद तेज हवाएं चली और आसमान में बादल छा गए। शाम को सूर्यास्त से पहले ही अंधेरा छाने लगा। साढ़े आठ बजे गर्जना के साथ बारिश की शुरुआत हुई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ भी गिर गए। रात को लगभग आठ बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed