{"_id":"6245e73f05fc2b0e7e52a59e","slug":"assault-on-a-young-man-living-in-a-consensual-relationship-jind-news-rtk642608810","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहमति संबंध में रहने वाले युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहमति संबंध में रहने वाले युवक पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाजू कलां गांव में सहमति संबंध (लिव इन रिलेशन) में रहने वाले एक युवक को गेट ठीक करवाने के बहाने घर से बुलाकर हमला करने का आरोप है। सफीदों शहर थाना पुलिस ने दो युवकों को नामजद कर 12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव पाजू कलां निवासी रिषीपाल ने सफीदों शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले चार साल से पानीपत जिले के गांव चमराडा निवासी बबली के साथ सहमति संबंध में रहता है और घर में ही वेल्डिंग की दुकान की हुई है। 29 मार्च को किसी अज्ञात महिला का फोन आया और उसने हुडा कालोनी में गेट को ठीक करवाने की बात कही। जब वह बताए गए स्थान पर पहुंचा तो वहां एक महिला ने गेट को दिखाकर इसको ठीक करवाने में आने वाली लागत के बारे में पूछा। इस दौरान वहां पर पहले से ही बबली का पति सोनीपत जिले के गांव पुरखास निवासी मोनू व उसका साथी गांव खेड़ा खेमावती निवासी राजू व 12 अन्य लोग मौजूद थे। वहां पर जाते ही आरोपियों ने उसको घेर लिया और उस पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने धमकी दी कि अगर एक सप्ताह में उसकी पत्नी बबली उसको वापस नहीं सौंपी तो उसे जान से मार देंगे। उसने बताया कि आरोपी मोनू उसकी पत्नी बबली के साथ मारपीट करता था। इसके चलते पंचायती तौर पर उनका तलाक हो चुका है। इस मामले में एएसआई जगबीर सिंह ने बताया कि युवक पर हमला कर घायल करने के आरोप में सोनीपत निवासी मोनू व खेड़ाखेमावती निवासी राजू तथा 12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक फोन व 10200 रुपये चोरी का लगाया आरोप
रिषीपाल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान उसकी जेब से एक मोबाइल व पर्स जिसमें 10200 रुपये की नकदी तथा मोटरसाइकिल की चाबी को भी चोरी कर लिया। मारपीट में घायल होने के बाद आसपास के लोगों ने उसको शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।