{"_id":"669a93e37268d7de4f0fdd67","slug":"asha-workers-went-to-hisar-to-surround-the-residence-of-the-health-minister-jind-news-c-199-1-jnd1001-120180-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्वास्थ्य मंत्री का आवास घेरने हिसार गईं आशा वर्कर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्वास्थ्य मंत्री का आवास घेरने हिसार गईं आशा वर्कर्स
Fri, 19 Jul 2024 09:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 19 Jul 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
19जेएनडी06: नेहरू पार्क में आशा वर्करों को संबोधित करती वक्ता। स्रोत संगठन
जींद। आशा वर्करों के साथ किए गए समझौते को लागू करवाने को लेकर शुक्रवार को जिले की आशा वर्कर्स हिसार स्थिति स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता के आवास के बाहर प्रदर्शन के लिए गईं। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर की आशा वर्कर्स एकत्रित हुईं।
नेहरू पार्क में यूनियन की जिला प्रधान नीलम ने बताया कि प्रदेश सरकार आशा वर्कर्स पर बिना मानदेय के ऑनलाइन काम करने का दबाव बना रही है। सरकार ने आश्वासन दिया था कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले उनके मानदेय में बढ़ोतरी करेगी। प्रदेश सरकार भी उनका मानदेय बढ़ाएगी। ऑनलाइन काम करवाने के लिए कुछ मानदेय दिया जाएगा, लेकिन केंद्र सरकार ने कोई बढ़ोतरी नहीं की। दूसरी तरफ काम लगातार बढ़ता जा रहा है। उनके मानदेय का भुगतान भी समय पर नहीं किया जाता है और न ही पूरा पैसा दिया जाता है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नए-नए एप बनाकर आशाओं पर ऑनलाइन काम का दबाव बना रही हैं।
जिला सचिव राजबाला ने बताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो वे आंदोलन करेंगी। उन्होंने कहा कि जो भी फैसला हिसार में होगा उस पर अमल कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जगवंती, बबली, रोशनी, नेहा, सुमन, मुकेश, मीना, रेणू, सुनीता, गुड्डी, पुष्पा, मंजू, संगीता, अनिता, सुषमा, पूनम, मोना, विनती, बबीता, शर्मिला, किरण, कविता मौजूद रहीं।