फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Asha workers made aware under National Deworming Day

Jind News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत आशा वर्करों को किया जागरूक

Thu, 06 Feb 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Asha workers made aware under National Deworming Day
06जेएनडी18: पीएचसी नगूरां पर आशा वर्करों की बैठक लेते स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा। संवाद - फोटो : वैश्य महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय शुगर जांच शिविर में मौजूद प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, विद्यार्थी व अन्य।
अलेवा। पीएचसी नगूरां में स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत पीएचसी के अधीन सभी आशा वर्करों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस प्रोग्राम के तहत सभी आशा वर्कर्स व आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर, स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने एरिया में घर-घर जाकर एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अलावा उच्च जोखिम वाले भट्ठे, हैचरी व अन्य निर्माणाधीन सड़क, गांव में ठहरे प्रवासियों के एक से 19 वर्ष के सभी किशोर-किशोरी और 20 से 24 आयु वर्ग की प्रजन्न क्षमता वाली महिलाएं जो न ही गर्भवती हो और न ही बच्चे को दूध पिलाती हों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाएं। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को माप अप राउंड के दौरान बचे हुए लाभार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने की सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि एक से दो वर्ष आयु वर्ग को आधी गोली चम्मच से पीसकर और दो से तीन वर्ष आयु वर्ग के लोगों को पूरी गोली का चूरा बनाकर व बचे हुए आयु वर्ग के लोगों को पूरी गोली चबाकर खिलाने के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान 18 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर आशा फेसिलेटर किताबो, आशा वर्कर सुनीता, सीमा, जुगेश, रोशनी, मंजू, प्रोमिला, रीना, रीनू, अमित, प्रीति, सोनिया, सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed