{"_id":"673f98165ac2058eaa0aedb6","slug":"arrival-of-paddy-1121-more-price-lower-than-last-year-jind-news-c-199-1-sroh1006-126056-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धान 1121 की आवक अधिक, भाव पिछले साल से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धान 1121 की आवक अधिक, भाव पिछले साल से कम
विज्ञापन
21जेएनडी13-उचाना मंडी में आई 1121 धान। संवाद
उचाना। पिछले साल की अपेक्षा इस बार धान 1121 की अधिक आवक है। हालांकि, भाव पिछले साल से कम किसानों को मिल रहे हैं। किसानों को आने वाले दिनों में भाव बढ़ने की उम्मीद है। मार्केट कमेटी में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 2,46,070 क्विंटल की आवक हो चुकी है। बीते साल इन दिनों 2,17,376 क्विंटल की आवक हुई थी। इस बार पिछले साल की अपेक्षा 28,694 क्विंटल आवक अधिक हुई है।
इस साल भाव कम से कम 2800 तो अधिक 4361 रुपये प्रति क्विंटल के भाव मिल रहे हैं। पिछले साल इन दिनों कम से कम 3200 रुपये तो अधिक से अधिक 4700 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव किसानों को मिल रहे थे। पिछले साल की अपेक्षा इस सार 400 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास के भाव कम मिल रहे हैं।
किसान जगबीर, सुरेश, बलजोर ने कहा कि इस साल आवक तो 1121 धान की अब तक बढ़ रही है, लेकिन भाव पिछले साल से कम मिलने से नुकसान हो रहा है। 1121 के भाव आने वाले दिनों में बढऩे की उम्मीद है। भाव बढ़ेंगे तो किसानों को फायदा होगा। इस बार कपास की आवक भी कम हुई है तो धान 1509 का उत्पादन कम होने से किसानों को पहले ही नुकसान आर्थिक रूप से हुआ है। अब 1121 धान के भाव भी कम इन दिनों प्राइवेट बोली पर मिल रहे है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि पिछले साल से भाव कम इन दिनों है। आवक बीते साल से अधिक अब तक हुई है।