{"_id":"cadb6fb68bf248882ec2e16ae6355d0c","slug":"arrest-rapeist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल
ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव ईगराह में नौकरी दिलाने के बहाने बंधक बनाकर महिला तथा उसकी छोटी बहन से तीन दिन दुराचार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि उसका आरोपी का भाई फरार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार इलाहाबाद रेलवे पुलिस द्वारा गत 27 मई को सदर थाना पुलिस को भेजी गई जीरो एफआईआर में यूपी निवासी एक महिला ने कहा था कि वह अपनी छोटी बहन के साथ दस अप्रैल को कामकाज की तलाश में वाराणसी गई हुई थी। उसी दौरान उनकी मुलाकात गांव ज्ञानपुर जिला भदोही उत्तरप्रदेश निवासी गौरीशंकर के साथ हुई। गौरीशंकर ने दोनों बहनों को कामकाज दिलाने का झांसा देकर 11 अप्रैल को जींद के गांव ईगराह के साधु आश्रम में ले आया। जहां पर आरोपी का भाई मनीषानंद आश्रम का पुजारी है।
महिला ने आरोप लगाया कि गौरीशंकर ने तीन दिन तक शिकायतकर्ता की छोटी बहन को हवस का शिकार बनाया। जब दोनों बहनों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी दोनों बहनों को लेकर इलाहाबाद के लिए रवाना हो गया। उसी दौरान महिला ने किसी यात्री के सहयोग से रेलवे पुलिस इलाहाबाद को फोन पर सूचना दी। जिस पर रेलवे पुलिस ने आरोपी गौरीशंकर को काबू कर लिया और दोनों बहनों की शिकायत पर गौरीशंकर तथा साधु आश्रम ईगराह के पुजारी मनीषानंद के खिलाफ दुराचार तथा बंधक बनाने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरीशंकर को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन आश्रम का पुजारी मनीषानंद अभी भी फरार चल रहा है।