{"_id":"60afe29f8ebc3e2db80cfb4d","slug":"army-commandos-going-to-school-to-collect-children-s-fees-died-in-road-accident-jind-news-rtk610343824","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की फीस जमा करने स्कूल में जा रहे सेना के कमांडो की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की फीस जमा करने स्कूल में जा रहे सेना के कमांडो की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
ढाठरथ निवासी सेना के कमांडो कपिल देव (36) की वीरवार को सिवाहा गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कपिल देव एक माह पहले छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। वीरवार को ही उसे ड्यूटी के लिए घर से निकलना था।
मृतक के चचेरे भाई चांदराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कपिल देव आर्मी में कमांडो था। उसकी तैनाती अंबाला में थी। वह एक माह पहले छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। वीरवार सुबह घर से बच्चों की फीस जमा करने के लिए पिल्लूखेड़ा स्थित एक स्कूल में जा रहा था। जब वह बाइक पर सवार होकर सिवाहा गांव के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे शहर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि चांदराम की शिकायत पर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दस माह बाद होना था सेवानिवृत्त
कपिल देव की सर्विस 18 वर्ष पूरी होने में 10 माह बाकी थे। इस बार वह अपने परिजनों से बताकर जा रहा था कि दस माह बाद वह सेवानिवृत्त हो जाएगा। इसके बाद वह बाकी समय उनके साथ बिताएगा।