फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Armaan drowned by rain, now farmers hope for compensation

Jind News: बारिश से डूबे अरमान, अब किसानों को मुआवजे की आस

Sun, 02 Apr 2023 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Armaan drowned by rain, now farmers hope for compensation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। क्षेत्र में शनिवार की रात हुई बरसात से किसानों की पकी गेहूं और सरसों की फसल गिरकर खराब हो गई। इससे किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है। अब किसान सरकार से फसल की गिरदावरी कराकर मुआवजा दिलाने की आस लगाई है ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके।
मौसम ने शनिवार को अचानक करवट ली और आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इससे खेतों में पककर तैयार गेहूं और सरसों की फसल गिर गई जिससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों को उम्मीद थी कि अबकी फसल अच्छी होगी तो वह अपने परिवार का गुजारा अच्छे से कर सकेंगे लेकिन बरसात ने ही उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। क्योंकि गेहूं की की फसल पककर तैयार खड़ी थी जो अब बर्बाद हो गई है। वहीं बरसात से जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बाजार में जलनिकासी व्यवस्था की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बाक्स
किसानों की फसल खराब हो गई है, लेकिन सरकार ने अभी तक गिरदावरी करवाना भी उचित नहीं समझा है। सरकार किसानों के हितों की रक्षा नहीं कर रही है। सरकार के रवैये के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन सोमवार को तहसील में गिरदावरी के लिए ज्ञापन देगी। किसानों को जब तक उनका हक नहीं मिलता भाकियू आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।-नरेंद्र ढांडा, जिला उप प्रधान भाकियू।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
जिन किसानों की फसल खराब हुई है वह क्षतिपूर्ति पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। किसानों की शिकायत के बाद कर्मचारी गिरदावरी करके रिपोर्ट को विभाग को भेज देंगे।-डॉ. सुरजमल खंड कृषि अधिकारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed