{"_id":"66e88971afb40af3270c6114","slug":"application-date-extended-for-inspire-award-jind-news-c-199-1-sroh1009-123127-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
Tue, 17 Sep 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
जींद। इंस्पायर अवॉर्ड के लिए आवेदन की तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 15 सितंबर थी। अब विद्यार्थियों को इसके तहत आवेदन करने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मिला है। जिले से अब तक 721 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। योजना के तहत विद्यार्थियों को अपना आइडिया देना होगा।
इंस्पायर अवॉर्ड योजना में आइडिया चयनित होने पर शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये मॉडल बनाने के लिए दिए जाएंगे। जिले के सरकारी व निजी स्कूल के छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों से इसके लिए ऑनलाइन आइडिया मांगे गए हैं। आइडिया का चयन नवीनता, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण की अनुकूलता और वर्तमान तकनीक से बेहतरी के आधार पर किया जाएगा। 1 जुलाई से राजकीय व निजी स्कूलों के मेधावी छात्रों से आइडिया मांगे गए थे। इंस्पायर अवॉर्ड मानक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य मेधावी छात्रों में विज्ञान की पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना व वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए आकर्षित करना है।
इंस्पायर अवॉर्ड के तहत आइडिया देने के लिए एक माह का समय बढ़ाया गया है। इसके तहत 15 अक्तूबर तक विद्यार्थी ऑनलाइन अपने आइडिया भेज सकते हैं। -रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।