फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Antyodaya families will get free travel facility in roadways buses

Jind News: अंत्योदय परिवारों को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

Tue, 12 Mar 2024 10:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Mar 2024 10:25 AM IST
विज्ञापन
Antyodaya families will get free travel facility in roadways buses
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सात मार्च को पंचकूला से हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हरियाणा हैप्पी योजना) का शुभारंभ किया था। योजना के माध्यम से अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। लाभार्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। हरियाणा रोडवेज की बसों में अंत्योदय परिवारों को इस योजना के तहत प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक की निशुल्क यात्रा का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से हरियाणा के 22.89 लाख परिवारों को लाभ दिया जाएगा। इसमें एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को हैप्पी कार्ड प्रदान किया जाएगा। इस कार्ड की मदद से पात्र लाभार्थी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकेंगे। एक हैप्पी कार्ड के लिए लाभार्थी को 50 रुपये का शुल्क देना होगा। बाकी कार्ड की लागत 109 रुपये और कार्ड वार्षिक रखरखाव 79 शुल्क भी सरकार वहन करेगी। हरियाणा सरकार की इस योजना के कार्यान्वयन पर लगभग 600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लाभार्थी को परिवार पहचान पत्र के माध्यम से हैप्पी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ उठाने के पात्र वही लाभार्थी होंगे जो हरियाणा के निवासी होंगे, जिनका अंत्योदय परिवार से संबंध तथा परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) होगा व जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम होगी। योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी के पास परिवार पहचान पत्र, अंत्योदय कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, हरियाणा डोमिसाइल तथा मोबाइल नंबर का होना आवश्यक है। योजना के तहत लाभार्थी हर साल 1000 किलोमीटर तक का सफर हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed