फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Another accused arrested for injuring a petrol pump salesman with a chair

पेट्रोल पंप के सेल्समैन को कुर्सी मारकर घायल करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for injuring a petrol pump salesman with a chair
बाइक में पेट्रोल डालने से मना करने पर सेल्समैन को कुर्सी मारकर घायल करने के आरोपी नैहरा निवासी सुनील कुमार उर्फ अन्नू को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां पर आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर की इंप्लाइज कॉलोनी निवासी रविंद्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह जेल के पास पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर कार्य करता है। 16 जुलाई को उसकी ड्यूटी शाम 6 से सुबह 8 बजे तक थी। रात करीब 2 बजे युवक सन्नी और उसके 2 अन्य दोस्त बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने बाइक में पेट्रोल डालने के लिए कहा। उसने मना किया तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने वहां से जाने को कहा तो उसके साथ मारपीट करते हुए पास में रखी कुर्सी से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद उन्होेंने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि इस मामले में आरोपी सन्नी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब नैहरा गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed