{"_id":"6003254d8ebc3e33f6109006","slug":"anganwadi-workers-protest-against-vaccination-in-chc-aleva-jind-news-rtk591191772","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी अलेवा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया टीकाकरण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी अलेवा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया टीकाकरण का विरोध
विज्ञापन
जींद। अलेवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण अभियान का विरोध किया। वहीं, सीएचसी पर तैनात चिकित्सकों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस बारे में एसएमओ डॉ. चांदबाला ने सिविल सर्जन और डीसी डॉ. आदित्य दहिया को शिकायत भेजी है।
डॉ. चांदबाला ने बताया कि दिल्लूवाला में तैनात एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने टीका लगाने का विरोध किया। इसके बाद वह सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाहर निकल गई। बाद देर में करीब 20-25 कार्यकर्ता उसके पक्ष में एकत्रित हो गई। आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार किया। डॉ. चांदबाला ने कहा कि इससे टीकाकरण जैसा महत्वाकांक्षी अभियान प्रभावित हुआ। उधर, डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोलीं- चिकित्सक जबरदस्ती लगा रहे थे टीका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा में जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण का विरोध किया उनका कहना है कि कुछ कार्यकर्ता बीमार थी, जिस कारण वह टीका नहीं लगवाना चाहती थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा, कमलेश दुड़ाना, अंजू, सुनीता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक जबरदस्ती उनको टीका लगाना चाहते थे। उन्होंने किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया, उन पर लगाए आरोप निराधार हैं। उनका आरोप है कि चिकित्सकों ने उनके साथ बदतमीजी की।