फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   An amount of Rs 3.50 lakh has been released for PMShri schools.

Jind News: पीएमश्री स्कूलों के लिए 3.50 लाख रुपये की राशि की जारी

Fri, 05 Jan 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 05 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
An amount of Rs 3.50 lakh has been released for PMShri schools.
04जेएनडी40: सरताज ढांडा।
जींद। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिले के सात पीएमश्री स्कूलों में विज्ञान और गणित मंडल का गठन किया जाएगा। इन स्कूलों के लिए विभाग ने 3.50 लाख रुपये की राशि जारी की है। गतिविधि के दौरान अध्यापक विषय को विस्तार से समझाएंगे और गतिविधि की समय सीमा भी विद्यालय के अध्यापक ही तय करेंगे।
विज्ञापन


इसमें गतिविधि के तहत विद्यार्थियों को विज्ञान विषय के थीम आधारित भाषण, लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता तथा विज्ञान विषय में गणित क्विज और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। विद्यार्थियों के लिए चित्र बनाने की प्रतियोगिता विज्ञान क्विज तथा गणित विषय में आलोचनात्मक सोच तथा तार्किक तर्क जैसी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसके अलावा विज्ञान विषय के मॉडल बनाना, प्रोजेक्ट बनाना तथा रिसर्च प्लान और गणित विषय में गणित के मॉडल तथा बौद्धिक गणित जैसी गतिविधियां करवाई जाएगी। इस गतिविधि का अध्यापक द्वारा पूरा रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा व एक फाइल भी तैयार की जाएगी जो मुख्यालय भेजी जाएगी। गणित व विज्ञान विषय की गतिविधि में जो विद्यार्थी अव्वल रहेंगे, उनको प्रथम पुरस्कार 1000 रुपये द्वितीय पुरस्कार 800 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 700 रुपये दिया जाएगा। एक कक्षा की चार गतिविधि होंगी। इसलिए प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये तक की राशि इनाम रूप में दी जाएगी। इस प्रकार की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों की गणित और विज्ञान में और अधिक रुचि बढ़ेगी और विद्यार्थी इन विषयों में और अधिक रुचि से कार्य करेंगे।
विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दिया जाएगा मौका

पीएमश्री स्कूलों में विज्ञान और पांच गणित मंडल गठित किए जाएंगे। छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी इसमें भागीदारी करेंगे। असाधारण रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को और अधिक मौका दिया जाएगा। जिले के सात पीएम श्री स्कूलों के लिए साढ़े तीन लाख रुपए का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--सरताज ढांडा एपीसी समग्र शिक्षा अभियान जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed