फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Alcohol's little brother murdered

शराब के नशे में की छोटे भाई की हत्या

Thu, 14 May 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Alcohol's little brother murdered
बड़े भाई द्वारा मारे गए भूपेंद्र की फाइल फोटो । - फोटो : Jind
सरस्वती स्कूल के सामने बड़े भाई ने शराब के नशे में चाकू मारकर छोटे भाई भूपेंद्र उर्फ भूपन (25) की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पत्नी ने बुधवार को ही पुलिस में शिकायत देकर परिवार की जान को खतरा बताया था। परिजनों द्वारा जब घायल को पानीपत इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तो उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आरोपी की पत्नी पूजा ने बुधवार को ही पुलिस को शिकायत देकर पति देवेंद्र को हिरासत में लेने की गुहार लगाई थी। पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि देवेंद्र हर रोज शराब पीकर परिजनों को तेजधार हथियार से वार करने पर उतारू हो जाता था। ऐसे में पुलिस ने भी शिकायत देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। वीरवार को दिन में दोपहर सवा दो बजे देवेंद्र उर्फ चंदी ने अपने छोटे भाई भूपेंद्र उर्फ भूपन को मौत के घाट उतार दिया। देवेंद्र किसी व्यक्ति के यहां नौकर था। वहीं भूपेंद्र अनाज मंडी में मजदूरी करता था। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पुलिस समय रहते शिकायत पर देवेंद्र को हिरासत में ले लेती तो भूपन की जान बच जाती।
विज्ञापन

नशे की लत से परेशान है परिवार
पूजा ने बताया कि देवेंद्र नशे का आदी है। इससे परिवार में अनबन थी। कई दिन से देवेंद्र शराब के नशे में परिवार के साथ मरने-मारने पर उतारू हो जाता था। वीरवार को जब भूपेंद्र उर्फ भूपन पास के एक मकान में सो रहा था तो देवेंद्र ने उस पर चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में झराई का काम करता था भूपेंद्र
पुलिस के अनुसार भूपेंद्र अनाज मंडी में अनाज को साफ करने का काम करता था, जबकि देवेंद्र एक व्यापारी के यहां नौकर था। दोनों के बीच में अनबन चल रही थी, जिसके चलते देवेंद्र ने अपने भाई भूपेंद्र की हत्या कर दी।
परिजनों द्वारा वीरवार को शिकायत दी गई थी। शिकायत के बाद जैसे ही पुलिस कुछ देर के बाद मौके पर पहुंची तब तक देवेंद्र वारदात को अंजाम दे चुका था। महिला पूजा द्वारा इससे पहले कोई शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस ने फिलहाल भूपेंद्र उर्फ भूपन की मां शीला की शिकायत पर उसके बड़े बेटे देवेंद्र उर्फ चांदी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देवीलाल, सिटी थाना प्रभारी।

हत्या की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

हत्या की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।- फोटो : Jind

भूपेंद्र की हत्या के बाद विलाप करते परिजन।

भूपेंद्र की हत्या के बाद विलाप करते परिजन।- फोटो : Jind

14जेएनडी43: घटना स्थल का फोटो।

14जेएनडी43: घटना स्थल का फोटो।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed