फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Akshay's team won the standard writing competition

Jind News: अक्षय की टीम ने जीती मानक लेखन स्पर्धा

Thu, 01 Feb 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 01 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Akshay's team won the standard writing competition
31जेएनडी12: मानक लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी। संवाद
उचाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्जनपुर में बुधवार को स्टैंडर्ड क्लब के तत्वावधान में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मानक ब्यूरो हरियाणा के मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ से सुरेश जैन बतौर एसपीओ उपस्थित हुए।
विज्ञापन

सुरेश जैन ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो मानक लेखन प्रतियोगिताए, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, निबंध लेखन, पोस्टर बनाना, प्रयोगशालाओं एवं औद्योगिक इकाइयों का एक्सपोजर सहित अन्य गतिविधियां करवाई जाती हैं। ये गतिविधियां युवा प्रतिभाओं को गुणवत्ता, मानकीकरण की दुनिया में अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है। भारतीय मानक ब्यूरो इन गतिविधियों को आयोजित करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों को वित्तीय सहायता भी प्रदान करती है। विद्यालय में संचालित स्टैंडर्ड क्लब के मेंटर प्रवक्ता रसायन विज्ञान जय भगवान ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के अधीन एक दूरदर्शी पहल के साथ देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में मानक क्लबों का निर्माण करवाया गया है। इस अभिनव प्रयास का उद्देश्य युवा मन में गुणवत्ता, मानकों, वैज्ञानिक स्वभाव पैदा करने का सर्वोपरि महत्व पैदा करना है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय कक्षा 11वीं से अक्षय की टीम प्रथम पर रही। विजेता टीम को नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य अश्वनी कुमार, रामकुमार, संदीप ढिल्लो, सुमन, साधना मौजूद थीं।

31जेएनडी12: मानक लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी। संवाद

31जेएनडी12: मानक लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed