{"_id":"61f040f9433a6865ba63e71f","slug":"ajay-chautala-innaugerates-jjp-office-jind-news-rtk636690464","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेजेपी कार्यालय के उद्घाटन पर पहुंचे राज्य मंत्री अनूप धानक के साथ डॉ. अजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेजेपी कार्यालय के उद्घाटन पर पहुंचे राज्य मंत्री अनूप धानक के साथ डॉ. अजय चौटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी का हर कार्यकर्ता कोहिनूर है। जींद की धरती पर जेजेपी बनी। कार्यकर्ताओं की मेहनत से 10 सीट विस चुनाव में मिली। तीन विधायक जींद से जीत कर आए। जींद जिला हमारा दिल है। यहां के लोगों ने हर दौर में साथ दिया है। प्रदेश में स्थिर सरकार हो, इसके लिए जेजेपी ने भाजपा को समर्थन दिया। आज गठबंधन सरकार निरंतर हर वर्ग के लिए काम कर रही है। वह रजबाहा रोड पर जेजेपी कार्यालय के उद्घाटन उपरांत कार्यकर्ताओं का संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री अनूप धानक ने की।
सर्दी के मौसम में भी भारी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे। पुराने बस स्टैंड से काफिले के साथ कार्यालय तक डॉ. अजय चौटाला को लाया गया तो जगह-जगह पर स्वागत द्वार लगाए गए। फूलों की बारिश से उनका स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। यहां पर जेजेपी के रंग से कार्यालय को रंगा गया। महिलाओं की भागीदारी भी कार्यक्रम में अच्छी रही। डॉ. चौटाला ने कहा कि हर महीने की 15 तारीख को वह यहां पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने आएंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला महीने के 15वें दिन हलके के गांव-गांव में अधिकारियों के साथ जाकर लोगों की समस्याओं को सुन कर गांव में ही उनका समाधान करेंगे। कोरोना से जैसी विश्वव्यापी बीमारी आई जिससे वह भी संक्रमित हुए। फिर आपके यहां किसान आंदोलन आया और आंदोलन का मुख्य स्थल उचाना बना। वह खटकड़ टोल हो चाहे बद्दोवाल टोल हो, सबको पता है कि दो साल के अंतराल में हरियाणा सरकार का जो विकास का पहिया घूमना था, वह आप के अनुरूप नहीं घूम पाया। इन सब बातों का खामियाजा हमारे कार्यकर्ताओं को भुगतना पड़ा। जो 15 सालों से आस लगाकर बैठे थे कि सरकार आएगी और विकास होगा। बच्चों को रोजगार मिलेगा परंतु वह आपकी इच्छाओं के अनुरूप नहीं हुआ। जो दो सालों में कमियां रही हैं, वह आगामी तीन सालों में विकास होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की सदस्यता का अभियान भी चलेगा। जो चौधरी देवीलाल की नीतियों में विश्वास रखते हैं वह अधिक से अधिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और सहयोग कर पार्टी को आगे बढ़ाए। जो वोट बैंक साढ़े 17 प्रतिशत था, उसे 51 प्रतिशत में तबदील करने का काम करना है। इस अवसर पर विधायक अमरजीत ढांडा, कार्यालय प्रभारी प्रोफेसर जगदीश सिहाग, जोरा सिंह डूमरखां, भलेराम श्योकंद, भागसिंह छात्तर, विश्ववीर नंबरदार, शमशेर नगूरां, यशपाल बुडायन, मन्नी छात्तर, कर्ण सिंह दरोली, ज्ञानी तारखां, बिट्टू नैन, नसीब घसो, मनजीत बेरवाल, राजेश खरकभूरा, प्रवीण डाहोना खेड़ा, शकुंतला ढिलोड़, मनोज शर्मा, सूरजमल ग्रोवर, सुभाष भौंसला, महेंद्र लोधर, केलो देवी, विजय कुंडू, बलराज श्योकंद, जितेंद्र श्योकंद, रामदत्त शर्मा, नरेंद्र मंगलपुर, धर्मबीर श्योकंद, ऋषि मांडी, दलबीर खटकड़ व कुलदीप लालर मौजूद रहे।