फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Air Force in men and Himachal's team winner in women's category

Jind News: पुरुष में एयर फोर्स और महिला वर्ग में हिमाचल की टीम विजेता

Sun, 02 Apr 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Air Force in men and Himachal's team winner in women's category
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अर्जुन स्टेडियम में राजेंद्र सिंह मेमोरियल हैंडबाल क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ऑल इंडिया हैंडबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें पुरुष वर्ग में एयर फोर्स की टीम विजेता रही जबकि महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम चैंपियन रही। मुख्य अतिथि विधायक बलराज कुंडू ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।

महासचिव चिराग ढांडा ने बताया कि रविवार को फाइनल मुकाबले हुए। पुरुषों के बीच एयर फोर्स और रेलवे की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें एयर फोर्स की टीम ने 30 गोल किए तो रेलवे की टीम 25 गोल ही कर पाई। पांच गोल से एयर फोर्स की टीम को विजेता घोषित किया गया। इसी प्रकार महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला हिमाचल प्रदेश और आरएससी की टीम के बीच हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश की टीम 34 गोल दाग कर चार गोल से जीत गई जबकि आरएससी जींद की टीम 30 गोल ही दाग पाई। दोनों विजेता टीमों को विधायक बलराज कुंडू ने सम्मानित किया। कुंडू ने कहा कि आज खेलों में अपार संभावनाएं हैं। हर युवा को कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। खिलाड़ी को अनुशासन में रहकर अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। हार-जीत कोई मायने नहीं रखता है। खिलाड़ी को कभी हार से मायूस नहीं होना चाहिए। इस मौके पर गुरुग्राम के समाजसेवी मुकुल यादव ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है, साथ ही वह बुरे व्यसनों से भी बचा रहता है। एक खिलाड़ी को हमेशा खेलों की तरफ ही ध्यान देना चाहिए। आजकल बहुत से खिलाड़ी नशा करते हैं, जो उनके जीवन को तो खोखला बनाता है, साथ ही खेलों में मिले सम्मान को भी छीन लेता है। इसलिए हमेशा भाईचारे व आपसी सौहार्द के साथ खेलों में भाग लेना चाहिए। इस मौके पर सतरोल खाप के प्रधान वीरेंद्र खांडा, पलवल के जिला खेल अधिकारी ध्रुव हुड्डा, जींद की जिला खेल अधिकारी संतोष धीमान व राममेहर छिकारा पहुंचे। प्रतियोगिता में पहुंचने पर क्लब के प्रधान जगदीप सिंह, महासचिव चिराग ढांडा व कोषाध्यक्ष सन्नी डागर ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed