{"_id":"67b76d94be58c1d5380ebe76","slug":"agarwal-community-distributed-sweets-on-making-rekha-gupta-the-cm-of-delhi-jind-news-c-199-1-jnd1001-130341-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाने पर अग्रवाल समाज ने बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाने पर अग्रवाल समाज ने बांटी मिठाई
विज्ञापन
20जेएनडी05: रेखा गुप्ता के दिल्ली सीएम बनने पर मिठाई बांटते समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति।
- फोटो : शहर के सकीट रोड पर हलवाई की दुकान में घुसीबस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर अग्रवाल समाज में खुशी की लहर है। इसी खुशी में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में अग्रवाल समाज ने बैठक कर खुशी जताई। डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा है कि यहां की समाज की एक बेटी को देश की राजधानी का नेतृत्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है, यह गर्व का पल है।
राजकुमार गोयल ने जींद की बेटी रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जींद के छोटे से गांव नंदगढ़ से निकलकर देश की राजधानी का मुख्यमंत्री बनना बड़ी बात है। रेखा गुप्ता ने यह सिद्ध कर दिया है कि परिश्रम, संकल्प और समाजसेवा की भावना से कोई भी ऊंचाइयों को छू सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी और वे जनता के हित में उत्कृष्ट कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी यह सफलता महिलाओं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस अवसर पर रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग, बजरंग सिंगला, रजत सिंगला, गोपाल जिंदल मौजूद रहे।
बाक्स
अग्रवाल समाज ने बांटी मिठाई
जैसे ही बुधवार देर शाम को पता चला कि जींद अग्रवाल समाज की बेटी रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई है तो इस खुशी में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज द्वारा बैंक रोड पर वरिष्ठ उप प्रधान सावर गर्ग के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने कहा कि रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बेहद खुशी है।