फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After the Sanjhi worship, the women performed Dandiya to the accompaniment

Jind News: सांझी पूजन के बाद माताओं ने मां दुर्गा के भजनों पर किया डांडिया

Tue, 20 Oct 2026 03:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
After the Sanjhi worship, the women performed Dandiya to the accompaniment
16-​शिक्षा भारती विद्यालय में कन्या पूजन के दौरान मौजूद उप​स्थित ​शिक्षक व प्राचार्य ममता भोला।
रोहतक। शिक्षा भारती विद्यालय में सोमवार को दुर्गा नवमी के अवसर पर सांझी पूजन, कन्या पूजन और डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और माताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन के माध्यम से धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुई। इसके बाद माताओं ने सांझी माता का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। विद्यालय की आचार्य सरिता शर्मा ने सांझी माता की पूजा के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के बावजूद हरियाणा में सांझी माता की पूजा श्रद्धा के साथ की जाती है।
विज्ञापन


इसके बाद 51 कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान मां दुर्गा और भगवान राम के जयकारों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की माताओं ने एक मिनट के खेलों में भाग लिया और मां दुर्गा के भजनों पर डांडिया नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य ममता भोला सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शैक्षणिक प्रमुख डॉ. मीरा रंजन, गीता आहुजा सहित शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed