{"_id":"6ad68c5e45e38fa64507c964","slug":"after-the-sanjhi-worship-the-women-performed-dandiya-to-the-accompaniment-jind-news-c-17-ali1038-940271-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सांझी पूजन के बाद माताओं ने मां दुर्गा के भजनों पर किया डांडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सांझी पूजन के बाद माताओं ने मां दुर्गा के भजनों पर किया डांडिया
विज्ञापन
16-शिक्षा भारती विद्यालय में कन्या पूजन के दौरान मौजूद उपस्थित शिक्षक व प्राचार्य ममता भोला।
रोहतक। शिक्षा भारती विद्यालय में सोमवार को दुर्गा नवमी के अवसर पर सांझी पूजन, कन्या पूजन और डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और माताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन के माध्यम से धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुई। इसके बाद माताओं ने सांझी माता का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। विद्यालय की आचार्य सरिता शर्मा ने सांझी माता की पूजा के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के बावजूद हरियाणा में सांझी माता की पूजा श्रद्धा के साथ की जाती है।
इसके बाद 51 कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान मां दुर्गा और भगवान राम के जयकारों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की माताओं ने एक मिनट के खेलों में भाग लिया और मां दुर्गा के भजनों पर डांडिया नृत्य किया।
विज्ञापन
प्राचार्य ममता भोला सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शैक्षणिक प्रमुख डॉ. मीरा रंजन, गीता आहुजा सहित शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।