फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After the death of her husband, the woman was thrown out of her in-laws' house

Jind News: पति की मौत के बाद ससुराल से महिला को निकाला

Wed, 30 Apr 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 30 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
After the death of her husband, the woman was thrown out of her in-laws' house
जींद। महिला थाना पुलिस ने महिला के सास-ससुर और ननद के खिलाफ अदालत के आदेशों के बावजूद उसे ससुराल में नहीं रहने देने पर मामला दर्ज किया है। घिमाणा निवासी सुदेश की शादी नारनौंद तहसील के गांव पाली निवासी मनजीत के साथ 30 नवंबर 2008 को हुई थी। मनजीत का 12 फरवरी 2010 को निधन हो गया। सुदेश का कहना है कि उसके पति की मौत के बाद उसके ससुराल वालों ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह अदालत में चली गई। 16 अगस्त 2023 को जींद अदालत ने उसे अपने पति के गांव पाली में रहने का अधिकार प्रदान किया। इसके बावजूद उसके ससुराल वाले उसे गांव में रहने से रोकने मारपीट करने और मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। एक अक्तूबर 2024 को उन्होंने उसके साथ मारपीट की और 11 अक्तूबर से अब तक उसे पति के घर में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed