{"_id":"61cf3392275c916647555e9f","slug":"after-the-bribery-case-the-arrangement-in-the-tehsil-office-got-worse-jind-news-rtk634425744","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मामले के बाद तहसील कार्यालय में बदहाल हुई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मामले के बाद तहसील कार्यालय में बदहाल हुई व्यवस्था
विज्ञापन
प्रमाण पत्र नहीं बनने पर एसडीएम कार्यालय पहुंचे पुलिस भर्ती के उम्मीदवार।
- फोटो : Jind
तीन दिन पहले तहसील कार्यालय की रजिस्ट्री क्लर्क ज्योति को विजिलेंस द्वारा रजिस्ट्री बदलने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इसके बाद जींद तहसील की व्यवस्था बदहाल चल रही है। जहां वीरवार को तहसील में कामकाज प्रभावित हुआ, वहीं शुक्रवार को भी न तो रजिस्ट्री ही हो पाई और न ही अन्य काम। इसके चलते प्रमाण पत्र बनवाने आए युवाओं को धक्के खाने पड़े। वहीं तहसील अधिकारियों के अनुसार करीब 40 लोगों ने रजिस्टरी के लिए आवेदन किया था, इन्हें वापस जाना पड़ा।
तहसील कार्यालय के कंप्यूटरकृत पंजीकरण सेवा केंद्र शुक्रवार को बंद रहा। यहां ताला लगा रहा और दीवार पर नोटिस चस्पा किया गया कि उप तहसीलदार छुट्टी पर होने और तहसीलदार एएसआई चयनित उम्मीदवारों के कागजात की जांच में होने के कारण रजिस्ट्री नहीं होंगी। इसके अलावा प्रदेश में चल रही वहीं पुलिस भर्ती के लिए परिवार में सरकारी नौकरी नहीं होने का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए युवाओं को भी भारी परेशानी हुई। दोपहर तक युवा तहसीलदार कार्यालय में इंतजार करते रहे और इसके बाद इन लोगों ने एसडीएम कार्यालय में पहुंच कर गुहार लगाई।
बदले-बदले रहे कर्मचारियों के भाव
रिश्वत मामले के बाद कर्मचारियों के भाव भी बदले-बदले रहे। कार्यालय में आने वाले लोगों पर कर्मचारियों की खास नजर रही। कर्मचारी पूरा ध्यान रख रहे थे कि कोई भी व्यक्ति रिश्वत मामले में जांच के लिए तो नहीं आया है।
विज्ञापन
मेरी ड्यूटी चयनित एएसआई के दस्तावेज जांच में लगी थी। नायब तहसीलदार छुट्टी पर होने के कारण रजिस्ट्री का काम प्रभावित हुआ। प्रमाण पत्र बनवाने आए युवाओं के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। दोपहर बाद रजिस्ट्री शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।
-अजय सैनी, तहसीलदार, जींद।