फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After seven officers of the city council, chargesheet to one XEN, one SDO and one JE of Public Health Department as well.

नगर परिषद के सात अधिकारियों के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के भी एक एक्सईएन, एक एसडीओ व एक जेई को चार्जशीट

Wed, 09 Feb 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
After seven officers of the city council, chargesheet to one XEN, one SDO and one JE of Public Health Department as well.
अमरूत परियोजना की पाइप लाइन दबाने के बाद धंसे रोहतक रोड व मिनी बाईपास की सड़क के मामले में अब नगर परिषद के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के भी तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर चंडीगढ़ में सब्जेक्ट कमेटी की बैठक हुई। इसमें जन स्वास्थ्य विभाग के एसीएस ने जानकारी दी कि तत्कालीन एक्सईएन, एसडीओ व जेई के खिलाफ चार्जशीट की गई है। इसके लिए तीनों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस मामले में इससे पहले नगर परिषद के तत्कालीन चार एक्सईएन, एक एमई व दो जेई को नोटिस दिया जा चुका है। इन सभी को 15 दिन में कारण बताओ नोटिस का जवाब देना है। इसके बाद विभाग अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि शहर में अमरूत योजना के तहत बरसाती पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डाली गई है। रोहतक रोड व मिनी बाईपास पर डाली गई पाइप लाइन की जगह जुलाई महीने में आई बारिश के बाद सड़क धंस गई थी। इसके बाद इस मामले की जांच विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी द्वारा की जा रही है। बुधवार को हुई बैठक में कमेटी ने आदेश दिए कि दोषी अधिकारियों पर इस परियोजना में हुए नुकसान की रिकवरी भी डाली जाए।
विज्ञापन

शहर की सबसे चर्चित रही है परियोजना
यह परियोजना शहर की सबसे चर्चित परियोजना रही है। दरअसल इस परियोजना के तहत 2018 में काम शुरू हुआ था और एक साल में काम पूरा होना था, लेकिन अभी तक भी काम बाकी है। जिस रोहतक रोड पर सड़क धंसने का मामला आया है, वह अमरूत योजना के तहत दो साल तक खुदा पड़ा रहा। इसको बनवाने के लिए लोगों ने कई बार आंदोलन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत में है एक्सईएन
विभाग द्वारा जनस्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन एक्सईएन एसके शर्मा, एसडीओ सतीश नैन व जेई सन्नी रोहिल्ला के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। एसके शर्मा फिलहाल पानीपत में बतौर एक्सईएन तैनात हैं। वही सतीश नैन जींद में एसडीओ हैं और फिलहाल शिक्षा की छुट्टियों पर चल रहे हैं। वहीं जेई सन्नी रोहिल्ला जींद में ही तैनात हैं।

लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती
सब्जेक्ट कमेटी को विभागों ने उन अधिकारियों की जानकारी दी है, जिनके कार्यकाल में यह काम हुआ है। इसके आधार पर कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसके बाद ही विभाग चार्जशीट करेगा। इसके अलावा परियोजना में हुए नुकसान की भरपाई लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर रिकवरी डालने के भी आदेश दिए हैं।
-डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक, जींद व सदस्य सब्जेक्ट कमेटी।
मिला है आरोप पत्र
मुझे विभाग की तरफ से आरोप पत्र मिला है। इसके आधार पर जवाब दिया जाएगा। यह विभागीय मामला है, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती।
-एसके शर्मा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed