फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After joining the green zone, the district increased on the path of development

ग्रीन जोन में शामिल होने के बाद विकास की राह पर बढ़ा जिला

Tue, 28 Apr 2020 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
After joining the green zone, the district increased on the path of development
गोहाना रोड पर ग्रिल लगाते मजदूर। - फोटो : Jind
कोरोना वायरस के चलते एक माह से ज्यादा समय से देश में लॉकडाउन लागू है, जिसकी वजह से सभी विकास कार्य ठप हो गए हैं, लेकिन ग्रीन जिले में आने के बाद जींद में विकास कार्य अब धीरे-धीरे शुरू होने लगे हैं। एक महीना पहले तक शहर में अमरूत योजना, आरओबी, अंडरपास, गलियों के निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पार्कों की मरम्मत सहित कई काम चल रहे थे। कोरोना महामारी ने विकास कार्यों को ठप कर दिया। अब रेलवे व एनएचएआई ने फिर से छोटे स्तर पर ही सही अपने काम शुरू कर दिए हैं। इसमें शहर की महत्वाकांक्षी परियोजना देवीलाल चौक के पास अंडरपास भी शामिल है। यह काम करीब दो महीने पहले ही शुरू हुआ था। शुरू होते ही इस पर कोरोना की मार पड़ गई। अब रेलवे ने फिर से विकास कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन

देवीलाल चौक पर चार मुख्य रास्ते खुलते हैं। भिवानी रोड, रोहतक रोड व हांसी रोड देवीलाल चौक पर मिलते हैं। वहीं शहर की तरफ से भी रेलवे फाटक को पार करते हुए रास्ता देवीलाल चौक पर मिलता है। सामान्य दिनों में देवीलाल चौक पर काफी भीड़ रहती है। ट्रेनों के आने पर चारों ओर से वाहन आने के कारण चौक पर इतना जाम लग जाता है कि पुलिस को भी इसे खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में रेलवे ने यहां अंडरपास की योजना बनाई और दो महीने पहले इस पर काम शुरू हुआ। इस परियोजना पर ढाई करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन

चारों रास्तों को जोड़ेगा अंडरपास
दरअसल देवीलाल चौक पर काफी भीड़ होती है। ऐसे में यहां अंडरपास के लिए रेलवे की अभियंता शाखा को काफी माथापच्ची करनी पड़ी। इसके बाद जो डिजाइन बनाया गया, वह चारों रोस्तों को जोड़ेगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यू आकार का होगा अंडरपास
सिटी रेलवे स्टेशन के पास बनने वाले अंडरपास को यू आकार में बनाया जाएगा। अंडरपास की चौड़ाई 35 फुट और लंबाई 320 मीटर के लगभग है। शहर में जाम की स्थिति में भी इस अंडरपास का बड़े वाहनों के लिए उपयोग किया जा सके, इसके लिए रेलवे ट्रैक के नीचे 16 फुट से अधिक गहरा रास्ता बनाया जाएगा।
शहर में हैं सात रेलवे फाटक
जींद शहर फिलहाल सात रेलवे फाटकों से घिरा हुआ है। इनमें भिवानी रोड, देवीलाल चौक, भिवानी रोड बाईपास, रोहतक रोड बाईपास, पुराना हांसी रोड, व गोहाना रोड पर पिंडारा गांव में बने रेलवे फाटक शामिल हैं। इन फाटकों के चलते शहर में अक्सर जाम की स्थिति रहती है। फिलहाल हांसी रोड, भिवानी रोड, रोहतक बाईपास, गोहाना रोड, भिवानी-रोहतक रोड रेलवे फाटक पर आरओबी का काम चल रहा है। देवीलाल चौक पर अंडरपास बनने के बाद शहर में मुख्य रास्ते पर कोई ऐसी रेलवे फाटक नहीं बचेगी, जिससे लोगों को परेशानी हो।
अक्तूबर तक पूरा होना था काम, अब होगी देरी
देवीलाल चौक पर बनने वाले अंडरपास का काम इसी साल अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लॉकडाउन के चलते एक महीने का विलंब हुआ है। अब भी छोटे स्तर पर ही काम शुरू हो पाया है। ऐसे में यह काम अगले साल जनवरी तक पूरा होने की संभावना है।
प्रतीक कुमार, एडीईएन, रेलवे।
नगर परिषद के महत्वपूर्ण काम ठप
रेलवे के अलावा नगर परिषद के कई महत्वपूर्ण काम भी ठप पड़े हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण है अमरूत योजना के तहत डाली जा रही बरसाती पानी के निकासी के लिए पाइप लाइन है। करीब 20 करोड़ रुपये से शहर में 20 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली जा रही है। यह काम हालांकि अंतिम चरण में है। यह काम बंद होने से जहां सड़कें खुदी पड़ी हैं, वहीं कई जगह रास्ते बंद हैं।

नगर परिषद से भी मांगी है रिपोर्ट
जो काम शुरू हो सकते हैं, उन्हें शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद से भी रिपोर्ट मांगी गई है कि वे किन कामों को शुरू करवा सकते हैं। इनमें शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।

देवीलाल चौक पर अंडरपास का चल रहा निर्माण कार्य।

देवीलाल चौक पर अंडरपास का चल रहा निर्माण कार्य।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed