{"_id":"5fcd09cf8ebc3ecfac0beec2","slug":"after-98-days-of-deadline-and-laying-of-pipeline-road-not-built-kutcha-road-now-becomes-dumping-center-jind-news-rtk5853013152","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेडलाइन के 98 दिन बीतने और पाइपलाइन डालने के बाद भी नहीं बनी सड़क, कच्चा रास्ता अब बना डंपिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेडलाइन के 98 दिन बीतने और पाइपलाइन डालने के बाद भी नहीं बनी सड़क, कच्चा रास्ता अब बना डंपिंग सेंटर
विज्ञापन
पटियाला चौक से रेलवे रोड पर बने डंपिंग सेंटर पर पड़े कूड़े में मुंह मारते आवारा पशु। संवाद।
- फोटो : Jind
जींद। पटियाला चौक से रेलवे रोड तक बनने वाली सड़क का निर्माण डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा है। नगर परिषद की ओर से अमरूत योजना के तहत डाली जाने वाली पाइपलाइन का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करना था लेकिन यह कार्य 98 दिन बाद भी पूरा नहीं हो पया है। वहीं, सड़क बनाने की डेडलाइन 15 जनवरी रखी गई है। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क कच्ची है। इस कारण अब लोगों ने इसे डंपिंग सेंटर बना दिया है। वहीं, शाम के समय यहां सब्जी की रेहड़ी लगने से रास्ता जाम हो जाता है। इस रास्ते से लगभग दस गांवों के लोग गुजरते हैं। इस कारण यहां लोगों को काफी परेशानी होती है। उधर, नगर परिषद अधिकारी का कहना है कि जल्द ही वन विभाग की तरफ से एनओसी मिल जाएगी और कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को एनओसी दे दी जाएगी।
याद रहे कि डेढ़ वर्ष पहले पटियाला चौक से रेलवे रोड के लगभग एक किलोमीटर के सड़क मार्ग पर अमरूत योजना के तहत पाइपलाइन डालनी शुरू की थी। बीच-बीच में काम रुकने से आज तक यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। नगर परिषद योजना के तहत कार्य पूरा करने के बाद एनओसी पीडब्लयूडी बीएंडआर को देगी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर इस पर सड़क बनाएगा। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने इस सड़क मार्ग का टेंडर तो छोड़ दिया है लेकिन नगर परिषद की तरफ से एनओसी मिलने का इंतजार है। इस सड़क मार्ग पर लगभग एक करोड़ सात लाख रुपये का खर्च आएगा। पाइपलाइन डालने के कारण इस सड़क मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस कारण यहां कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं। वहीं, रास्ता कच्चा होने से दिनभर धूल उड़ती रहती है।
आवारा पशुओं और बदबू से दुकानदार परेशान
पटियाला चौक से रेलवे रोड तक एक तरफ सड़क मार्ग ठीक है और दूसरी तरफ पाइपलाइन डालने के कारण कच्चा रास्ता बना हुआ है। अब इस कच्चे रास्ते को लोगों ने डंपिंग सेंटर बना दिया है। यहां कूड़ा पड़ा होने से आवारा पशु मुंह मारते रहते हैं और दुकानदारों का बदबू के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है। आधा सड़क मार्ग प्रयोग में होने से यहां हर समय जाम लगता रहता है।
विज्ञापन
अभी कोई 1500 फुट का एक टुकड़े का कार्य बाकी है। वन विभाग की तरफ से कुछ परेशानी आ रही है। जल्द ही वन विभाग की तरफ एनओसी मिल जाएगी और कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को एनओसी दे दी जाएगी।
-डॉ. एसके चौहान, ईओ नगर परिषद।
नगर परिषद की तरफ से एनओसी मिलने का इंतजार है। सड़क मार्ग बनाने का डेडलाइन का आधा से अधिक समय गुजर चुका है। जैसे ही एनओसी मिल जाएगी, सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- नवनीत नैन, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।