फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   after 13 days only 50 corona patients found today

राहत : 13 दिन बाद जिले में सबसे कम 50 कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 24 Jan 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
after 13 days only 50 corona patients found today
जींद। कोरोना संक्रमण के मामले में काफी राहत की बात सामने आई है। सोमवार को जिले में 13 दिन बाद सबसे कम 50 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। हालांकि सोमवार को संक्रमण की दर लगभग 11 प्रतिशत रही लेकिन सबसे राहत की बात यह है कि तीसरी लहर के दौरान एक दिन में सबसे अधिक 142 लोग ठीक हुए हैं। जनवरी महीने में पहली बार है कि एक्टिव केसों की संख्या में 92 की कमी आई है। रविवार को एक्टिव केसों की संख्या 919 थी, जो सोमवार को घटकर 827 रह गई है।
विज्ञापन

जनवरी में अब तक लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे थे। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 459 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इसमें 50 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण की सोमवार को दर लगभग 11 प्रतिशत दर्ज की गई। 13 दिन बाद जिले में सबसे कम संक्रमण के मामले सामने आए हैं। 13 दिन से लगातार कोरोना संक्रमण शतक को पार कर रहा था। इसके अलावा राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि पहली बार सोमवार को नए संक्रमित मामलों से अधिक ठीक होने वाले लोगों की संख्या रही। सोमवार को ठीक होने वालों की संख्या 142 रही। इसी कारण एक्टिव केसों में 92 की कमी आई है। रविवार को जिले में एक्टिव केसों की संख्या 919 थी, जो सोमवार को घटकर 827 रह गई। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि जिले के अब तक 23076 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 21709 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 540 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 827 एक्टिव केस हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1018 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें 429319 लोगों के सैंपल ले चुकी हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में नहीं कोई दाखिल
एक राहत की यह भी बात है कि जिले के नागरिक अस्पताल में जिले का कोई भी कोरोना संक्रमित दाखिल नहीं है। हालांकि कोरोना हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले के 20 लोग अस्पतालों में दाखिल हैं। यह लोग जींद के रहने वाले तो हैं लेकिन जींद में इनकी न तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और न ही यह जींद में दाखिल हैं। यह सभी लोग जिले से बाहर ही पॉजिटिव आए हैं और बाहर के अस्पतालों में ही दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed