Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Adopting safe spraying techniques will reduce health risks: Dr. Wazir Chauhan
{"_id":"6a72335b63013499a30a09f6","slug":"adopting-safe-spraying-techniques-will-reduce-health-risks-dr-wazir-chauhan-jind-news-c-199-1-sroh1009-157914-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित छिड़काव तकनीक अपनाने से स्वास्थ्य संबंधी खतरे होंगे कम : डॉ. वजीर चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित छिड़काव तकनीक अपनाने से स्वास्थ्य संबंधी खतरे होंगे कम : डॉ. वजीर चौहान
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
04जेएनडी29: हमेटी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान के साथ मौजूद महिलाए
Link Copied
जींद। हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान में अनुसूचित जाति महिला किसानों के लिए सुरक्षित छिड़काव तकनीक व कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों से करीब 100 महिला किसान भाग ले रही हैं। कार्यक्रम में डॉ. वजीर चौहान ने कहा कि सुरक्षित स्प्रे तकनीकों को अपनाकर स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इससे अनावश्यक कीटनाशकों के प्रयोग में भी कमी आएगी। उन्होंने महिला किसानों को कृषि उद्यमिता अपनाने और टिकाऊ खेती की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसमें स्प्रे उपकरणों का सही उपयोग, कैलिब्रेशन, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) का प्रयोग, कीटनाशकों का सुरक्षित भंडारण तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। इस दौरान मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान ने महिलाओं को तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए तनाव से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।