{"_id":"62e8242acf3efa38917d1a1e","slug":"admission-process-of-ug-classes-started-after-monday-afternoon-due-to-non-operation-of-site-jind-news-rtk654010430","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइट नहीं चलने के कारण सोमवार दोपहर बाद शुरू हुई यूजी कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइट नहीं चलने के कारण सोमवार दोपहर बाद शुरू हुई यूजी कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया
विज्ञापन
कॉलेज में आवेदन करवाने आने वाले विद्यार्थियों के इंतजार में बैठी प्राध्यापिका। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। यूजी कक्षाओं के लिए दाखिला प्रक्रिया सोमवार दोपहर बाद से शुरू हो पाई। ऐसे में विद्यार्थी सुबह से ही दाखिले के लिए दुकानों पर आवेदन करने के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे, लेकिन सुबह के समय साइट नहीं चल रही थी। दोपहर बाद साइट चलने से विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। हालांकि पहले दिन कम ही विद्यार्थियों को आवेदन करने का समय मिला।
अब विद्यार्थियों के पास कालेजों में आवेदन करने के लिए सात दिन ही बचे हैं। विद्यार्थी आठ अगस्त तक कालेजों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जिले के विभिन्न 17 कालेजों में लगभग साढ़े दस हजार सीट हैं, जबकि इस बार 12वीं कक्षा में लगभग साढ़े 18 हजार विद्यार्थी पास हुए हैं। ऐसे में दाखिले को लेकर मारामारी रहेगी। मेरिट लिस्ट ऊंची रहने की संभावना है। इसके अलावा दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य भी विद्यार्थियों के आवेदन के साथ-साथ चलता रहेगा। विद्यार्थियों द्वारा किए गए आवेदन के दस्तावेजों की जांच दो अगस्त से लेकर नौ अगस्त तक ऑनलाइन ही की जाएगी। इसके बाद पहली मेरिट लिस्ट 12 अगस्त को जारी की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद विद्यार्थी 16 अगस्त तक दाखिले ले सकते हैं। खाली बची सीटों के लिए 19 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थी 23 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। ओपन काउंसलिंग के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 26 अगस्त को दोबारा से पोर्टल खोला जा सकता है।
आवेदन के दौरान यह दस्तावेज चाहिए जरूरी
यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन कापी, विद्यार्थी के हस्ताक्षर की स्कैन की गई कापी, दसवीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी, चरित्र प्रमाण पत्र, एनसीसी, एनएसएस, खेल प्रमाण पत्र, डोमिसाइल, ईडब्ल्यूएस या छात्रवृत्ति के लाभ का दावा करने के लिए आय प्रमाण पत्र, आरक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र व गैप ईयर होने पर शपथ पत्र अपने पास रखना होगा।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर दोपहर बाद पोर्टल शुरू कर दिया गया है। यूजी कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ दूसरे और तीसरे वर्ष में दाखिले लेने वाले विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। यूजी कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को चाहिए कि आवेदन के दौरान मांगी गई सभी जानकारियां सही से भरें जिससे विद्यार्थियों को दाखिले के दौरान कोई परेशानी नहीं हो।
-शीला दहिया, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जींद।