फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of providing illegal pistol arrested

अवैध पिस्तौल मुहैया करवाने का आरोपी काबू

Wed, 31 Aug 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of providing illegal pistol arrested
पुलिस ने असला मुहैया करवाने के आरोपी टोहाना के पटेल नगर निवासी रोहित उर्फ टिंडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ईंटल-सींसर बस अड्डे से 15 मई को काबू किए तीन युवकों से दो अवैध पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ के एचसी तेजबीर ने बताया कि 15 मई को उन्हें सूचना मिली थी कि ईंटल-सींसर के बस अड्डे पर तीन युवक बाइक सहित खड़े हैं और उनके पास अवैध पिस्तौल है। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची। तीनों युवकों ने पुलिस को देख लिया और बाइक को छोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजपुरा भैण निवासी विकास उर्फ विक्की बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से 315 बोर का अवैध पिस्तौल मिला, जब उसको खोलकर देखा तो एक कारतूस मिला। दूसरे युवक ने अपना नाम टोहाना के कन्हड़ी निवासी शुभम उर्फ लैफ्टी बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ और उसको खोलकर देखा तो उसमें भी एक कारतूस लोड मिला। इसके बाद तीसरे युवक ने अपना नाम राजपुरा भैण निवासी सागर बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और कारतूसों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बाइक भी बरामद की थी। पुलिस ने जो बाइक बरामद की थी उस पर कोई नंबर भी नहीं था। आरोपियों ने रिमांड के दौरान कुबूला था कि उन्हें अवैध पिस्तौल टोहाना निवासी रोहित उर्फ टिंडा ने मुहैया करवाए थे। जांच अधिकारी एचसी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने टोहाना निवासी रोहित उर्फ टिंडा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed