फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of murderous attack arrested

Jind News: जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 30 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of murderous attack arrested
जींद। सब्जी मंडी नरवाना में व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करने व रास्ता रोककर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला करने के आरोपी राजू को नरवाना शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में गांव फरैण कलां निवासी अनिल ने बताया था कि वह अपने मामा जगबीर निवासी थुआ के साथ सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है। 15 जून को वह सब्जी मंडी गया हुआ था। इस दौरान उनके पास सब्जी मंडी प्रधान राजेंद्र सोनू आया और मामा के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। उसके बाद रात करीब 8 बजे वह घर जाने लगा तो मंडी गेट पर मोरपट्टी निवासी बच्ची के साथ दो अन्य युवक आए और उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन

बच्ची ने उसके दोस्त दोस्त ईशुदीप को जगबीर समझकर उस पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। जब वह उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गया तो रात नौ बजे सब्जी मंडी प्रधान राजेंद्र, सोनू, पार्षद प्रतिनिधि राजू, संदीप व सात अन्य युवक लाठी-डंडे लेकर आए और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने सब्जी मंडी प्रधान राजेंद्र, सोनू, बच्ची, पार्षद के पति राजू व संदीप को नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। एसआई मोहनपाल ने बताया कि मामले में पार्षद प्रतिनिधि रामदासिया मोहल्ला निवासी राजू को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed