{"_id":"668459df5468b9b5e3084c44","slug":"accused-of-killing-husband-by-giving-opium-overdose-case-registered-jind-news-c-199-1-jnd1001-119385-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अफीम की ओवरडोज देकर पति को मारने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अफीम की ओवरडोज देकर पति को मारने का आरोप, केस दर्ज
Wed, 03 Jul 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी सास और देवर पर उसके पति को अफीम और वियाग्रा की ओवरडोज देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके ससुर करनैल सिंह, सास वीना देवी, देवर सुनील तथा देवरानी राधा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पानीपत निवासी मनीषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 30 जनवरी 2013 को शिव कॉलोनी सफीदों निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद से ही सास और देवर ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। जब वह ये बात अपने पति को बताती तब ये उसके साथ भी मारपीट करते थे। देवर उसके पति को जान से मारने की धमकी देता था। सास भी उसका साथ देती थी। इन बातों से परेशान होकर उसके पति ने कनाडा जाने का फैसला लिया। जब उनका वीजा लग कर आया तो उसी दिन से देवर और सास ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। देवरानी ने भी उसके पति को टार्चर करना शुरू कर दिया और बोला हम भी देखते है तू बाहर कैसे जाता है।
31 दिसंबर 2023 को वह पति के साथ कनाडा जाने की खरीदारी करने के लिए पानीपत आ गए। अगले दिन शाम को उनका पति उसे मायके छोड़कर सफीदों चला गया। 5 जनवरी को उसके पति को उसे लेने सफीदों आना था। सुबह से लेकर शाम के 3 बजे तक फोन किया पर कोई जवाब नहीं मिला। वह अपने बच्चों से अपनी सास को फोन कराया और ऊपर मेरे कमरे में जाकर देखने के लिए कहा तो उसने फोन काट दिया। जब उसने अपने ससुर को फोन किया तो उन्होंने उसके पति की तबीयत खराब होने की बात बताई और सफीदों आने के लिए कहा। जब वह सफीदों गई तो उन्होंने बताया कि उसके पति को सफीदों के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। 7 जनवरी को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उनको एबुलेंस से पानीपत के एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां 2 घंटे रखने के बाद व उपचार चलने के बाद उनको वेंटिलेटर पर गुरुग्राम अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। जहां पर उपचार के बाद अनिल को होश आ गया। मनीषा ने बताया कि उसकी सास वीना देवी व देवरानी ने उसके पति अनिल को खाने में कुछ मिलाकर जबरदस्ती खिलाया, जिसके बाद उसके पति को कोई होश नहीं रहा, जबकि देवर सुनील ने उनको जबरदस्ती पानी पिलाया, जिससे अगले दिन उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके कारण डाक्टरों को उन्हें सीपीआर देना पड़ा।
विज्ञापन
इससे उनके ब्रेन में इंजरी हो गई तथा वह कोमा में चले गए। 11 फरवरी को चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान उनके पति अनिल की मौत हो गई। कुछ दिन बाद से ही देवरानी और सास ने तंग करना शुरू कर दिया। जब उसने अपने जरूरी दस्तावेज चेक करने के लिए अलमारी देखी तो उसका ताला टूटा मिला और जरूरी कागजात गायब मिले। अलमारी से 40 तोला सोना, आठ से 10 लाख रुपये गायब थे। उसके पति का फोन भी उसके देवर के पास है। दोनों के सारे बैंक के एटीएम व पासबुक सब उनके पास हैं। कुछ समय बाद ही उन्होंने मेरे सारे डाक्युमेंट का मिस यूज करना शुरू कर दिया व मेरे फर्जी साइन करके सफीदों नगरपालिका से नकली डेथ सर्टिफिकेट बनवाया, जिसमें मृत्यु की तारीख व जगह गलत दिखाकर बैंक में पति के अकाउंट में आए हुई लोन की राशि 15 लाख रुपये निकलवाने की कोशिश की।
सफीदों थाना पुलिस ने मनीषा की शिकायत पर उसके ससुर करनैल सिंह, सास वीना देवी, देवर सुनील तथा देवरानी राधा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।