फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of hanging the body from the fan to show suicide, killing the woman with sharp weapons and beatings

महिला की तेजधार हथियार व मारपीट कर की हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंखे से लटकाने के आरोप

Mon, 12 Jul 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of hanging the body from the fan to show suicide, killing the woman with sharp weapons and beatings
जींद। हैबतपुर गांव में महिला की मारपीट कर तेजधार हथियार से हत्या करने व हत्या को आत्महत्या दिखाने का मामला सामने आया है। हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने पति सत्यवान व देवर सुलतान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में घिमाना निवासी देवेंद्र ने बताया कि उसकी बहन कुलविंद्र की शादी 20 वर्ष पहले हैबतपुर निवासी सत्यवान से की थी। सत्यवान जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। शादी के कुछ समय बाद ही पति सत्यवान और उसके देवर सुलतान ने उसकी बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इसके चलते कई बार पंचायत भी हुई पंचायत में सत्यवान अपनी गलती मानकर भविष्य में उसकी बहन को ठीक रखने का आश्वासन देता था, लेकिन इसके कुछ समय बाद भी दोनों भाई उसके साथ मारपीट करते थे। इसके चलते उसकी बहन शादी के बाद छह वर्ष तक अपने मायके में ही रही, लेकिन पंचायत होने पर दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते उसकी बहन हैबतपुर में अपने पति के पास चली गई थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन कुलविंद्र ने 10 दिन पहले ही फोन करके उसके साथ मारपीट करने के बारे में बताया तो वह बहन के घर पहुंचकर अपने जीजा सत्यवान को समझाकर घर बसाने की नसीहत देकर आ गया। इसके बाद अब शुक्रवार को भी उसकी बहन ने उसके साथ मारपीट की जानकारी दी थी, उसने रविवार को अपने घर में उसके पति को समझाने के लिए बुलाया था, लेकिन इससे पहले ही रविवार सुबह उसकी बहन को पति सत्यवान व देवर सुलतान ने तेजधार हथियार से वारकर व मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। उनको फोन कर जानकारी दी की उसकी बहन कुलविंद्र ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो उसकी बहन की गर्दन कटी हुई थी, सिर में चोट लगने के कारण खून बह रहा था। इसके अलावा उसकी बहन की दोनों बाजूओं पर चोट लगी हुई थी।
विज्ञापन

खून से लथपथ मिला दरांत
देवेंद्र ने बताया कि जिस कमरे में उसकी बहन को फंदे पर लटकाया हुआ था, उस कमरे में एक दरांत पड़ा था, जो खून से लथपथ था। उसकी बहन की गर्दन कटी हुई थी। महिला के दो बच्चे बड़ी लड़की की आयु सात वर्ष तो लड़के की तीन वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हैबतपुर गांव में महिला की तेजधार हथियार से वार कर व मारपीट कर हत्या करने और हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से लटकाने के आरोप में दो भाइयों महिला के पति सत्यवान व देवर सुलतान के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरिओम, थाना प्रभारी, सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed