{"_id":"66d3643897e9aba1340c0fb4","slug":"accused-of-duping-a-couple-of-rs-837-lakh-in-the-name-of-investing-in-stocks-arrested-from-rajasthan-jind-news-c-199-1-sroh1009-122306-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्टॉक में निवेश करने के नाम पर दंपती से 8.37 लाख ठगने का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्टॉक में निवेश करने के नाम पर दंपती से 8.37 लाख ठगने का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
Sun, 01 Sep 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दंपती से 8.37 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के संगनगर के नामदेव चौक स्थित नहरीन मोहल्ला निवासी ऋषभ जैन के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत के आदेश पर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में लोहचब गांव निवासी राजिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सीमा रानी 13 जून को मोबाइल में कुछ देख रही थीं। इस दौरान उनके सामने स्टॉक में निवेश के बारे में सिखाने के लिए एक पेज आया। जब उनकी पत्नी ने उस पर क्लिक किया, तो वह स्टॉक निवेश के ग्रुप में जुड़ गई। इसमें उनकी पत्नी को अलग-अलग व्यक्तियों ने स्टॉक में निवेश करने पर होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी देते हुए लुभावनी योजनाएं बताईं। इसके बाद उनकी पत्नी से आईआईएफएल पीआरओ नाम से एक एप डाउनलोड करवाया, जिसमें रिचार्ज के नाम पर कोड व बैंक खाता बताया गया। इसमें उनकी पत्नी ने पहली बार 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने खुद व उनकी पत्नी ने कई बार में 8 लाख 37 हजार रुपये डाल दिए। जब उन्होंने यह रुपये निकालने का प्रयास किया तो उनको ट्रांजेक्शन बढ़ाने की बात कही गई। साइबर थाना के जांच अधिकारी एसआई हरजिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से ठगी गई राशि बरामद करने के लिए पूछताछ की जा रही है।