फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of defrauding Rs 97.5 thousand arrested

Jind News: झांसा देकर साढ़े 97 हजार ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 May 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 06 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of defrauding Rs 97.5 thousand arrested
जींद। साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड पर फ्री पॉइंट ऑफर का झांसा देकर साढ़े 97 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जुलाना निवासी नवीन ने 28 अप्रैल को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास फोन कॉल आई कि क्रेडिट कार्ड पर फ्री पॉइंट ऑफर है। कॉल बैंककर्मी की तरह प्रोफेशनल तरीके से किया गया था। कॉल के दौरान उससे ओटीपी मांगा, मगर उसने शेयर नहीं किया। संदेह होने पर उसने कॉल काट कर फोन बंद कर दिया। कुछ समय के बाद जब उसने फोन को ऑन किया तो उसके क्रेडिट कार्ड से साढ़े 97 हजार रुपये गायब मिले। साइबर थाना पुलिस ने नवीन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। साइबर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो राजस्थान हाल आबाद जिला मुरैना, एमपी निवासी राहुल का नाम सामने आया। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed