{"_id":"66b3d907281173b0c20bfc84","slug":"accused-of-attacking-and-injuring-a-family-11-people-named-jind-news-c-199-1-sroh1009-121150-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: परिवार पर हमला कर घायल करने का आरोप, 11 लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: परिवार पर हमला कर घायल करने का आरोप, 11 लोग नामजद
Thu, 08 Aug 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
जींद। बरसोला गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बरसोला निवासी राजेश ने बताया कि उसके खेत में चोरी होने पर उन्होंने रोहताश के खिलाफ शिकायत दी थी। एक अगस्त को आरोपी रोहताश के साथ उसका झगड़ा हुआ था। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को कई बार थाने में बुलाया, लेकिन वह हर बार थाने में गए। आरोपी पक्ष का कोई सदस्य थाने में पेश नहीं हुआ। चार अगस्त को उसके साथ दोबारा झगड़ा किया तो वह फिर सदर थाना में शिकायत देने गए। मौके पर उन्होंने डायल 112 की गाड़ी को बुलाया। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था। वह थाने में चले गए, लेकिन आरोपी पक्ष का कोई सदस्य थाने में दोबारा भी पेश नहीं हुआ। पांच अगस्त को उसका बेटा दीपक पानी लेने गया था, तो रास्ते में रामनिवास ने उसको गाली देकर पकड़ लिया और ईंट मारकर घायल कर दिया। गली में शोर सुनकर वह बाहर निकले तो रोहताश के परिवार के सभी सदस्यों के हाथों में तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने मिलकर उस पर उसके भाई कुलदीप, संदीप, बुआ मूर्ति, चाचा जयनारायण पर हमला कर दिया।