{"_id":"67f82c76c8d6bbacc8021abb","slug":"accused-mohit-had-shot-with-his-fathers-licensed-gun-jind-news-c-199-1-sroh1006-132901-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आरोपी मोहित ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आरोपी मोहित ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से मारी थी गोली
Fri, 11 Apr 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी07-पुलिस गिरफ्त में तीन आरोपी। संवाद
जींद। गैस एजेंसी पर दो भाइयों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान निर्जन गांव हाल आबाद सेक्टर-11 निवासी सुरेश और उनका बेटा मोहित, नंदगढ़ निवासी लक्ष्य के तौर पर हुई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी मोहित ने अपने पिता सुरेश की लाइसेंसी बंदूक से दोनों भाईयों की हत्या की थी। उसने दोनों भाइयों को नजदीक से गोली मारी थी। इसके बाद वह अपने पिता और साथ लक्ष्य के साथ गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए थे। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर हासिल लिया है। आरोपी सुरेश प्रॉपर्टी का काम करता है। वहीं उसका बेटा सिंचाई विभाग में बेलदार है और तीसरा आरोपी लक्ष्य रोडवेज में स्टोर कीपर लगा हुआ है।
डीएसपी जितेंद्र राणा ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि 09 अप्रैल को मृतक सतीश के बेटे मोहित ने पुलिस को बयान दिए थे कि उनकी नया बाइपास सफीदों रोड जींद के पास निर्जन गांव की जमीन में भारत गैस की सत्यम गैस एजेंसी का गोदाम है। उसके परिवार और उसके चाचा दिलबाग का करीब दो साल से गांव के ही सुरेश और मोहित समेत अन्य के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। इसके कारण हमारे पहले भी लङ़ाई-झगड़े हो चुके हैं। आठ अप्रैल को उसके पिता सतीश के साथ सुरेश और मोहित ने गैस के गोदाम के पास मारपीट कर दी थी। नौ अप्रैल करीब साढ़े 12 बजे वह अपनी कार से सेक्टर-11 की मार्केट में कुछ सामान लेने के लिए गया था, जहां पर सुरेश, मोहित और उनके साथ 3-4 अन्य व्यक्ति भी थे। सुरेश और मोहित उसे देखकर उसकी तरफ आ गए, जो कि अपने हाथों में हथियार लिए हुए थे। उन्होंने उसकी कार पर अपने-अपने हथियारों से उस पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलानी शुरु कर दी। वह कार में नीचे छिप गया और कार को वहां से भगा ले गया। उसने देखा कि सुरेश और उसका बेटा मोहित तथा अन्य व्यक्ति जो कार में बैठे थे जो उनके गैस गोदाम की तरफ जाने लगे। वह भी उनके पीछे-पीछे गैस गोदाम की तरफ गया तो देखा कि उनके गैस गोदाम के बाहर उसके पिता सतीश और चाचा दिलबाग, उसका बेटा अनुज बैठे थे। उसके पिता सतीश और चाचा दिलबाग पर सुरेश तथा उसके बेटे मोहित ने कार से उतरकर हथियारों से फायर कर दिए। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सुरेश और मोहित को नामजद कर अन्य तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने इस मामले में निर्जन गांव हाल आबाद सेक्टर-11 निवासी सुरेश, उसका बेटा मोहित और नंदगढ़ निवासी लक्ष्य को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
-- जितेंद्र राणा, डीएसपी, जींद