फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ACCIDENT NEWS

डिवाइडर से टकराई रफ्तार बाइक, दो की मौत

Sat, 16 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sat, 16 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
ACCIDENT NEWS
शहर के गोहाना बाईपास पर शुक्रवार देर शाम को डिवाइडर से बाइक के टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार डिफेंस कालोनी निवासी विकास शुक्रवार देर शाम को अपने जानकार गांव रितसिका पंचकूला निवासी हरदीप को साथ लेकर बाइक पर गोहाना रोड पर गया हुआ था। जब वह बाईपास के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार होने के कारण बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। शवों का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed