फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   absent ij second day,pti after instration of dc

प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन भी 39 डीपीई व पीटीआई रहे अनुपस्थित

Sat, 21 May 2016 12:42 AM IST
jind
jind Updated Sat, 21 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
absent ij second day,pti after instration of dc
योग प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेते डीसी विनय सिंह व अन्य - फोटो : bureau
डीसी विनय सिंह के कड़े रुख के बावजूद दूसरे दिन भी काफी पीटीआई व डीपीई योग प्रशिक्षण शिविर में अनुपस्थित रहे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योग दिवस की तैयारियों को लेकर पीटीआई व डीपीई को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर के पहले दिन 47 पीटीआई व डीपीई शिविर में शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन

इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी विनय सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता को कार्रवाई के आदेश दिए थे। डीसी के कड़े रुख के बावजूद दूसरे दिन शुक्रवार को 39 पीटीआई व डीपीई प्रशिक्षण शिविर से अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन डीसी विनय सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता ने भी स्वयं पहुंचकर योग किया। इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ, बबीता डीपीई, सूर्यदेव आर्य, कंवर सिंह पीटीआई, राजेश कुमार पीटीआई, वजीर शर्मा, अनिल लोहान, प्रवेश कुमार, सतीश श्योकंद, रणदीप पीटीआई मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन खंडों से अनुपस्थित रहे डीपीई व पीटीआई
खंड        अनुपस्थिति
नरवाना        10
पिल्लूखेड़ा    08
जुलाना        02
उचाना        04
जींद        11
सफीदों        04

हर दिन की रिपोर्ट विभाग को भेज रहे हैं
जो डीपीई व पीटीआई प्रशिक्षण शिविर में शामिल नहीं हो रहा है, हर रोज उसकी रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेजी जा रही है। निजी स्कूलों के डीपीई व पीटीआई पर क्या कार्रवाई होगी, इस बारे में विभाग तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed