फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   aborshan, lady, jind

गर्भपात कराने के आरोप में पूनिया अस्पताल की डॉक्टर के खिलाफ केस

Sun, 29 Jan 2017 12:17 AM IST
jind
jind Updated Sun, 29 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
aborshan, lady, jind
छापेमारी के दौरान अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : bureau
अर्बन एस्टेट स्थित पूनिया अस्पताल की महिला चिकित्सक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कथित तौर पर गर्भपात करने का आरोपी पाया है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर महिला चिकित्सक डॉ. सरोज पूनिया के खिलाफ केस दर्ज जांच कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार प्रशासन को कई दिन से इसकी सूचना मिल रही थी। इसके लिए एक ऐसी महिला की तलाश की गई, जो गर्भपात करवाना चाहती है। इसके बाद महिला को डमी ग्राहक बनाकर शुक्रवार को महिला चिकित्सक के पास भेजा गया। इस पर महिला को कई बार समय दिया गया। आखिर शनिवार को उसे अल्ट्रासाउंड करवाने को कहा गया। इस पर महिला ने अल्ट्रासाउंड करवाया और अस्पताल आ गई। यहां महिला चिकित्सक डॉ. सरोज पूनिया ने उसे चार गोली दी और एक इंजेक्शन लगाया गया। महिला को दो गोली घर जाकर खाने को कहा गया। महिला का इशारा मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर मौके से दो बची हुई गोली और इंजेक्शन का रैपर और खाली शीशी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन



महिला को प्रसव पीड़ा शुरू, होगा गर्भपात
इंजेक्शन लगने और गोली खाने के कुछ समय बाद ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। ऐसे में उसे नागरिक अस्पताल लाया गया है। उसका गर्भपात होना तय है। यहां महिला चिकित्सक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को काफी परेशान किया है। सही ढंग से तलाशी तक नहीं लेने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया।

गर्भपात के लिए रजिस्टर्ड नहीं अस्पताल
डॉ. संजय दहिया ने बताया कि महिला चिकित्सक के खिलाफ मेडिकल टरमिशेन ऑफ प्रेग्नेंसी नियम के तहत केस दर्ज करवाया गया है। यहां ना तो अस्पताल गर्भपात के लिए पंजीकृत है और ना ही चिकित्सक।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed