फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ABC ID will be made for students in colleges

Jind News: महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की बनेगी एबीसी आईडी

Fri, 30 Aug 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 30 Aug 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
ABC ID will be made for students in colleges
29जेएनडी08: राजकीय पीजी कॉलेज का फोटो। संवाद
जींद। महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब नई शिक्षा नीति के तहत अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) आईडी बनवानी अनिवार्य होगी। इस आईडी पर ही विद्यार्थियों की पढ़ाई का हर साल का क्रेडिट अपलोड किया जाएगा। आईडी बनाने के बाद विद्यार्थियों से संबंधित प्रमाणपत्र व डिग्री समेत उसकी प्रोफाइल डिजि लॉकर में अपलोड की जाएगी। इससे पढ़ाई के दौरान या उसके कॉलेज बदलने पर दूसरे महाविद्यालयों में विद्यार्थी का क्रेडिट बदला जा सकेगा।
विज्ञापन


इस आईडी के बनने से विद्यार्थियों की संपूर्ण जानकारी का एक क्लिक में पता किया जाएगा। इसको दूसरे महाविद्यालयों में भेजना भी आसान होगा। इसमें जमा रिकॉर्ड के माध्यम से विद्यार्थी पढ़ाई छोड़ने के बाद दोबारा भी शुरू कर सकेगा। एबीसी आईडी यूजी व पीजी कोर्स के विद्यार्थियों के लिए लागू होगी। फिलहाल कॉलेजों में रिक्त सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। 30 अगस्त तक विद्यार्थी फिजिकल काउंसिलिंग के तहत रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी विद्यार्थियों की यह आईडी बनवाई जाएगी, ताकि भविष्य में उनको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इस आईडी के बनने से विद्यार्थियों की प्रोफाइल ऑनलाइन होगी। इससे कॉलेजों को भी विद्यार्थियों के बारे में आसानी से जानकारी मिलेगी और अभिभावकों के सामने भी यह जानकारी आसानी से प्रस्तुत की जा सकेगी।
विज्ञापन


यूजीसी ने की एबीसी को लागू करने की व्यवस्था

महाविद्यालयों में यूजी और पीजी के विद्यार्थियों के लिए एबीसी आईडी की व्यवस्था को यूजीसी ने लागू किया है। इससे विद्यार्थियों की प्रोफाइल की जानकारी एक क्लिक में मिल सकेगी। इसके अलावा कॉलेज बदलने में होने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा। प्रतिवर्ष का विद्यार्थी का स्कोर इस आईडी पर दर्ज किया जाएगा। -डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य, राजकीय पीजी कॉलेज, जींद।

29जेएनडी08: राजकीय पीजी कॉलेज का फोटो। संवाद

29जेएनडी08: राजकीय पीजी कॉलेज का फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed