{"_id":"574747464f1c1b6072690e09","slug":"aadhar-card-fraud-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करने के नाम 35,900 रुपये गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करने के नाम 35,900 रुपये गायब
jind
Updated Fri, 27 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने ेआधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करने की बात कहकर एटीएम का नंबर पूछकर खाते से 35,900 रुपये की राशि निकालने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। शहर निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक फोन आया, जिसने फोन करने वाले ने कहा कि वह बैंक कर्मी है और उसने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाने की बात कहकर एटीएम और आधार कार्ड का नंबर पूछा। इसके बाद 14 मई से 20 मई तक उसके खाते से 35,900 रुपये की राशि गायब हो गई। राशि आनलाइन सिस्टम से ट्रांसफर की गई है। शहर थाना पुलिस ने पवन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन